
Lucknow. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के सामने शुक्रवार शाम दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

लोकभवन के गेट नंबर तीन के सामने दो महिलाओं ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में आग बुझाई। इनमें से एक ही हालत काफी गंभीर है। दोंनो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाएं मां बेटी हैं।

अमेठी निवासी मां और बेटी जमीन विवाद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज थी। अमेठी के जामो की रहने वाली हैं मां बेटी। मांं बेटी का नाम गुड़िया और सोफिया है। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।