
Lucknow. कृषि बिलों के खिलाफ किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत देशभर कई राज्यों के किसान शामिल हुए हैं। इसी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।
कृषि बिल को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा, ‘किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग केजरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, नसम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।‘
किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2020
न दाम मिलेगा, न सम्मान।
किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।
भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।
हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।#BharatBandh
बता दें कि हाल में संसद में पास हुए कृषि बिल के खिलाफ देशभर में किसान विरोधप्रदर्शनकर रहे हैं। पंजाब बंद के लिए 31 किसान संगठनोंने हाथ मिलाया है। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत कई संगठनों ने बिलों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में समर्थन की बात कही है।
वहीं, किसानों के आंदोलन को कांग्रेस, आरजेडी, आम आदमी पार्टी और अकाली दल समेत कई राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है।