
आज की बिजी लाइफ में मोटापा हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। लेकिन वजन घटाना भी अपने आप में काफी मुश्किल काम है। इसके लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट सहित कई अन्य तरीके अपनाते हैं, लेकिन बिना पक्के इरादों के यह इतना आसान नहीं है।
हैदराबाद के रहने वाले 20 वर्षीय प्रिंस अरीब की कहानी काफी अलग है। पेशे से व्यवसायी प्रिंस का वजन बढ़कर 112 किलो पहुंच गया। इसी बीच उनका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप भी हो गया। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और 6 महीने में 25 किलो वजन घटा लिया।