
New Delhi. दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की शनिवार को दीघा के जनार्दन घाट पर अंतिम संस्कार होगा। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान उन्हें मुखाग्नि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दोपहर डेढ़ बजे उनकी अंत्येष्टि होगी। इससे पहले दिन के साढ़े 11 बजे उनके कृष्णा पुरी आवास से शवयात्रा जनार्दन घाट के लिए निकलेगी।
शनिवार को अपने नेता रामविलास पासवान का अंतिम दर्शन के लिए लोजपा प्रदेश कार्यालय में उनके समर्थकों और चाहने वालों हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता सुबह से ही पटना पहुंच गए थे। इससे पहले शुक्रवार रात 10.20 बजे पार्थिक शरीर विधानसभा परिसर से पार्टी कार्यालय लाया गया। विधानसभा से कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके साथ था।