
Mumbai. बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ओर से मुंबई (Mumbai) को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब कंगना ने उनका विरोध कर रहे लोगों को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि 9 सितंबर को वह मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत हो तो उन्हें रोक ले। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मेंटल बताया दिया।
दरअसल, अपनी बात को बेबाक रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में मुंबई को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसा लग रहा है। वहीं, कंगना के इस बयान पर कई जानी-मानी हस्तियों ने विरोध किया है। इसके बाद कंगना ने अपने ताजा बयान में कहा है कि मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

संजय राउत का कंगना पर पलटवार
कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र (Maharashtra) का अपमान किया है। और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। हमने यह नहीं कहा कि उनके साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
राउत ने कहा कि जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर में आप रहते हैं। जहां कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बाते कर रही हैं। वह पढ़ी लिखी महिला हैं। उन्हें यह शोभा देता है। यह मेंटल केस है। अगर वह पीओके जाना चाहती हैं तो दो दिन के लिए चली जाएं। हम ही पैसा दे देंगे। एक बार देख लें पीओके क्या है। वहां कैसा है।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले कंगना रनौत के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। वहीं, इस में ड्रग्स तस्करी से जुड़ा एंगल सामने आया है। जिस पर कंगना ने कहा था कि कंगना ने ट्विटर पर लिखा कि वो बॉलीवुड और ड्रग माफ़िया के बीच के नेक्सस को बेनक़ाब कर सकती हैं, अगर उन्हें पुलिस सुरक्षा मिले। बाद में उन्होंने लिखा की उन्हें माफ़िया और गुंडों से ज़्यादा डर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से लगता है। उन्हें हिमाचल प्रदेश की सरकार से सुरक्षा चाहिए या फिर केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहिए। मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए।
इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से इतना ही डर लगता है तो वो मुंबई ना आएं। इसके जवाब में कंगना ने ट्वीट में लिखा उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि संजय राउत ने मुझे खुले में धमकी दी है और मुंबई नहीं आने को कहा है, मुंबई की गलियों में आज़ादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फ़ीलिंग क्यों दे रहा है?"